ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान लोगों ने की धक्का-मुक्की, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By सुयश भट्ट | Oct 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व पर प्रशासन और जनता आमने सामने आ गई। जब प्रतिबंधित क्षेत्र से रैली निकालने के दौरान पुलिस ने चौराहे पर रोकने की कोशिश की तो समाजजनों ने बैरिकेड्स गिरा दिए। जिसके बाद युवाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इस दौरान पुलिस के रोकने से गुस्साए लोगों ने पुलिस से धक्का मुक्की करना शुरू की। पुलिस ने पहले मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन जब बवाल बढ़ा तो लाठीचार्ज शुरू हो गई।

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह पींजरवाड़ी क्षेत्र में अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस के रूप में समाजजन जब पींजरवाड़ी चौराहे से गुजर रहे थे, तो जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटा कर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने बारिश से हुए फसल नुकसान सर्वे का दिया आदेश 

वहीं बताया जा रहा है कि एडीएम और एएसपी ने शांतिपूर्वक जुलूस को आगे बढ़ाने को कहा। लेकिन कुछ लोग नहीं माने और बैरिकेड्स फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, इस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस को धक्का देना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी हालात को संभालने के लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां