CJI पर हमला अत्यंत निंदनीय, PM मोदी बोले- समाज में ऐसे कृत्यों के लिए जगह नहीं

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर हुए हमले की निंदा की और इसे एक 'निंदनीय कृत्य' बताया जिससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई जी से बात की। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की सराहना करता हूं। उन्होंने गवई की न्याय के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें: ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता, जूता उछालने की कोशिश पर बोले CJI गवई

भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने आरोपी वकील का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक नोट मिला जिस पर नारा लिखा था, “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” अदालती कार्यवाही के दौरान और उसके बाद हुई इस अभूतपूर्व घटना से अविचलित रहे प्रधान न्यायाधीश ने अदालत के अधिकारियों और अदालत कक्ष में मौजूद सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे इसे नजरअंदाज करें और राकेश किशोर नामक दोषी वकील को चेतावनी देकर छोड़ दें। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?