'PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव', जेपी नड्डा बोले- पहले जातिवाद, संप्रदायवाद के आधार पर होते थे Election

By अनुराग गुप्ता | Apr 29, 2022

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गुजरात के गांधी नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सुबह लौहपुरुष सरदार पटेल जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात हमारे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, चुनाव समिति के सदस्यों और हमारे सांसदों एवं विधायकों से मिलने का सौभाग्य मिला और आज इसके बाद कार्यकर्ता बंधुओं से भी बातचीत होगी। 

PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्टकार्ड के होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में AAP और BTP एक साथ, 1 मई को आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में शामिल होंगे केजरीवाल 

इसी बीच जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मात्र 9 महीने में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन बना दी। देश का वैक्सीनेशन प्रोग्राम विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है। 188 करोड़ से अधिक वैक्सीन पूरे देश में और गुजरात में भी कुल 97.6 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश तो आगे बढ़ ही रहा है। साथ ही साथ सी.आर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का विकास भी लगातार हो रहा है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान