इस तरह बनाएँगे अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी तो सब करेंगे तारीफ, पढ़ें आसान रेसिपी

By प्रिया मिश्रा | Jul 07, 2022

गर्मियों के दिनों में अमूमन हर घर में अरबी की सब्जी जरूर बनती है। चाहे सूखी हो या ग्रेवी वाली, अरबी की सब्जी दोनों ही तरीके से बहुत स्वादिष्ट लगती है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको अरबी की सब्जी की एक खास रेसिपी बताने वाले हैं। आज हम आपको अरबी की सूखी और मसालेदार सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इस सबसे को बहुत ही कम समय में बना सकते हैं और इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं सूखी मसालेदार अरबी की सब्जी की रेसिपी

अरबी - 500 ग्राम

करीपत्ते - 1 चम्मच 

अजवाइन - 1 चम्मच 

ज़ीरा - 1 चम्मच 

सरसों के दाने - 1/2 चम्मच 

हींग - ¼ चम्मच 

हरी मिर्च - 3 से 4 बारीक काट ले

हल्दी पाउडर - ½ चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 

धनिया पाउडर - 1।5 चम्मच 

गर्म मसाला पाउडर - 1 चम्मच 

अमचूर पाउडर - ¾ चम्मच 

हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ) - 1 से 2 चम्मच

तेल - 2 बड़े चम्मच 

नमक - स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी हरा-भरा कबाब बनाएं घर पर, यहाँ पढ़ें आसान रेसिपी

सूखी मसालेदार अरबी की सब्जी बनाने की विधि 

सूखी मसालेदार अरबी अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को छीलकर साफ कर लें।

फिर सारी अरबी को गोल स्लाइस या अपनी पसंद के आकार में काट लें।

अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें सरसों के दाने, अजवाइन और जीरा डालें। फिर इसमें करी पत्ता डालें।

इसके बाद स्लाइस की हुई अरबी को पैन में डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब अरबी अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें नमक डालकर एक मिनट तक अरबी को और फ्राई कर लें।

इसे भी पढ़ें: Diet Snacks: भूख लगने पर झटपट बनाएं चटपटी दाल मोठ चाट, यहाँ पढ़ें इसकी रेसिपी

इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे एक दो मिनट तक मिक्स करें।

अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब पैन को ढंक कर अरबी को 90% तक सॉफ्ट जीने तक पकाएं। अरबी को बीच बीच में चलाते रहें।

इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर अरबी को पूरी तरह तक पकने तक मीडियम से हाई फ्लेम पर बिना ढांके चलाते रहें।

अरबी को तीन से चार मिनट तक पकाने के बाद आखिरी में गर्म मसाला डालें। एक मिनट तक और पकाने के बाद गैस को बंद कर दें।

आप सूखी कुरकुरी मसालेदार अरबी को रोटी, परांठे या पूरी के साथ खाएं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया