जानिए कैसे छुट्टी के दिन बनाएं लजीज व हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न

By मिताली जैन | Apr 20, 2019

यूं तो कॉर्न खाने में बेहद लजीज व हेल्दी होते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं पता होता। अगर आपका भी कॉर्न खाने का मन करता है, लेकिन आप उसे बना नहीं पाते तो एक बार यह रेसिपी बनाकर देखिए। यह मजेदार क्रिस्पी कॉर्न खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा। तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी कॉर्न बनाने की विधि के बारे में−

सामग्री−

दो कप स्वीटकॉर्न

एक तिहाई कप कॉर्नफलोर

नमक

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक चम्मच चाट मसाला

एक चम्मच नींबू का रस

बरीक कटा हरा धनिया

इसे भी पढ़ें: आ गया गर्मियों का मौसम, पीएं मजेदार जलजीरा

विधि− क्रिस्पी कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें। अब इसमें एक चम्मच नमक और स्वीटकॉर्न डालकर पांच मिनट के लिए हाई फलेम पर उबलने दें। अब गैस को बंद कर दें और छलनी की मदद से छान लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

अब इसमें एक चम्मच नमक और कॉर्नफलॉर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें। अब तेल को तेज गर्म करें और तैयार किए हुए कॉर्न डालें। जब यह क्रिस्पी हो जाएं तो इन्हें तेल से निकालकर बाउल में डालें। इसी तरह सारे कॉर्न तल दें। आप क्रिस्पी कॉर्न तल चुके हैं, अब बारी आती है इसमें मसाले मिलाने की।

इसे भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में बनाएं यह पौष्टिक और मजेदार वेज मलाई टोस्ट

इसके लिए पहले एक छोटी कटोरी चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालकर मिक्स करें। अब इस तैयार मसाले को कॉर्न में डालकर मिक्स करें। आपके क्रिस्पी कॉर्न तैयार है। सर्व करने से पहले इसे हरे प्याज से या हरे धनिए के साथ गार्निश करें। अंत में इसमें नींबू का रस डालें और सबको खिलाएं।

नोटः कॉर्न को क्रिस्पी बनाने के लिए ध्यान रखें कि आप इन्हें तभी तलें, जब आपको इन्हें खाना हो। वैसे आप समय की बचत के लिए बाकी तैयारी पहले करके रख सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-साहस और कर्तव्य की प्रेरणा

Tejas Mk-1A Delay | तेजस विमानों की आपूर्ति में देरी पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh सख्त, HAL और वायुसेना को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश