अब बिना झंझट चमकेगा Kitchen का एग्जॉस्ट फैन, ये जबरदस्त Cleaning Hack बचाएगा आपका Time

Kitchen Fan
ai image

किचन के एग्जॉस्ट फैन पर जमी जिद्दी चिकनाई और धूल को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। गर्म पानी में बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड मिलाकर एक घोल बनाएं और ब्रश की मदद से रगड़ने पर आपका फैन मिनटों में नए जैसा चमक जाएगा।

किचन में लगा हुआ एग्जॉस्ट फैन बहुत जल्द गंदा होता है। खासतौर पर रसोई इस्तेमाल होने वाला तेल और मसाले के कारण, जिद्दी चिकनाई जमी जाती है और साथ ही में धूल भी एग्जॉस्ट फैन पर चिपक जाती है। गौरतलब है कि किचन का एग्जॉस्ट फैन, चाहे गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम यूज होता है। एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल उन घरों में सबसे ज्यादा होता है, जहां पर रसोई छोटी हो या खिड़की न हो। जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल होता है, उतना ही जल्दी यह गंदा भी होता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कैसे एग्जॉस्ट फैन की सफाई करें।

कैसे करें सफाई?

अगर आप अपने किचन के एग्जॉस्ट फैन को जल्दी और आसानी से साफ करना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। सफाई शुरू करने से पहले सबसे पहले बिजली का स्विच बंद कर दें ताकि कोई खतरा न हो। इसके बाद एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा तथा एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिला दें।

अगर आपके पास बेकिंग सोडा उपलब्ध नहीं है, तो उसकी जगह किसी भी शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब एक पुराना ब्रश या टूथब्रश ले लें और इस घोल से एग्जॉस्ट फैन को हल्का गीला करें। फिर ब्रश की मदद से जाली और पंखों को धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें। इस तरीके से आपका एग्जॉस्ट फैन कुछ ही मिनटों में साफ हो जाएगा। 

कपड़े की मदद से साफ करें

यदि आप कम समय में एग्जॉस्ट फैन को साफ करना चाहती हैं, तो आपको कपड़े की मदद से साफ करना चाहिए। कपड़े को हाथों से कवर कर लें और ध्यान से फैन की पत्तियों का साफ करें। कपड़े की मदद से पत्तियां आसानी से साफ हो जाएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़