केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति है नाजुक, इसलिए हम उनसे सीमित रूप से ही मदद मांग सकते हैं: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश में औद्योगिक एवं कारोबारी सुस्ती की ओर इशारा करते हुए शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार की हालत नाजुक है।आर्थिक सुस्ती से जुड़े सवालों पर कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा,  केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति नाजुक है। उनकी (केंद्र) हालत देश भर में उजागर हो रही है। लिहाजा हम (प्रदेश सरकार) उनसे सीमित रूप से ही मदद मांग सकते हैं। उन्होंने कहा,  मध्यप्रदेश एक कृषिप्रधान राज्य होने के कारण मौजूदा आर्थिक संकट से अपेक्षाकृत कम प्रभावित है। अगर हमारा कृषि क्षेत्र मजबूत रहा, तो मध्यप्रदेश की स्थिति भी मजबूत रहेगी।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के प्रकोप पर मुख्यमंत्री ने कहा,  मुझे बताया गया है कि सूबे के कुछ स्थानों पर वर्षा ने पिछले 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हम अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देंगे। राज्य सरकार के अगले महीने इंदौर में आयोजित निवेशक सम्मेलन  मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश  पर कमलनाथ ने कहा, हम इस सम्मेलन में बताएंगे कि हमारे प्रयासों से प्रदेश में वास्तविक धरातल पर कितना निवेश आया है। सम्मेलन में निवेशक खुद बतायेंगे कि वे मध्यप्रदेश में पूंजी निवेश क्यों करने जा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के भीतर कोई विवाद नहीं है।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद