India-US के बीच मजबूत होंगे आर्थिक रिश्ते, व्यापक Bilateral Trade Agreement पर बातचीत तेज।

By Ankit Jaiswal | May 28, 2026

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार अमेरिका का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 1 जून से 4 जून तक भारत दौरे पर रहेगा, जहां दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि भारत और अमेरिका ने इसी साल 7 फरवरी को जारी संयुक्त बयान में अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक प्रारंभिक ढांचे पर सहमति जताई थी। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पारस्परिक और लाभकारी व्यापार को बढ़ावा देना बताया गया था।

गौरतलब है कि दोनों देश सिर्फ अंतरिम समझौते तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। इसके साथ-साथ व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए को लेकर भी बातचीत लगातार आगे बढ़ाई जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना हैं कि अगर यह समझौता सफल होता हैं तो दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।

इससे पहले अप्रैल 2026 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी गया था। वहां 20 से 23 अप्रैल के बीच अमेरिकी अधिकारियों के साथ आमने-सामने की बैठकें हुई थीं। अब बातचीत का अगला दौर भारत में होने जा रहा हैं, जहां अमेरिकी टीम का नेतृत्व उसका मुख्य वार्ताकार करेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार आने वाली बैठक में अंतरिम समझौते की शर्तों को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। साथ ही व्यापक व्यापार समझौते के तहत लंबी अवधि के आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना हैं कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और बदलते व्यापारिक माहौल में भारत और अमेरिका दोनों ही अपने आर्थिक संबंधों को ज्यादा मजबूत और स्थिर बनाना चाहते हैं। ऐसे में यह वार्ता दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी

Lucknow के नाका में 17 वर्षीय बेटे ने मां पर उपकरण से किया हमला, मौत

IPL से पहले Sunrisers Hyderabad छोड़ सकते हैं Abhishek Sharma, कई फ्रेंचाइजी की नजर

Sikkim Landslide: ग्यालशिंग में बेघर 54 परिवारों को नया मकान और जमीन देगी सरकार