Delhi Economic Census 2027 | दिल्ली की 'आर्थिक नब्ज' टटोलेगी सरकार! 13 जिलों में शुरू हुई 8वीं आर्थिक गणना की तैयारियां

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक और उद्यमशील गतिविधियों को एक नई दिशा देने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने विभिन्न व्यापार, व्यवसाय और उद्यमशील कृषि इकाइयों की एक सटीक और विस्तृत सूची तैयार करने के लिए 8वीं आर्थिक गणना (8th Economic Census) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इस बड़े अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय को केंद्रीय नोडल एजेंसी नामित किया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव से सहमा बाजार! रुपया रिकॉर्ड 28 पैसे टूटा, सेंसेक्स में करीब 700 अंकों की भारी गिरावट

वे मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर जनगणना से जुड़े कार्य करेंगे। साथ ही अपने नियमित कार्य भी जारी रखेंगे। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में जनगणना 2027 की प्रक्रिया जारी है जो 2027 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद आर्थिक गणना शुरू की जाएगी। आर्थिक गणना का उद्देश्य उद्यमशील गतिविधियों की विशेषताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाना है जैसे स्थान, संचालन की प्रकृति और वित्त के स्रोत आदि।

अधिकारियों ने बताया कि इन आंकड़ों से आगे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करने और लक्षित क्षेत्रीय विकास के लिए कार्यक्रमों एवं योजनाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमसीडी और एनडीएमसी के स्कूल शिक्षक तथा अन्य सरकारी कर्मचारी यह गणना करने के काम में सहयोग करेंगे।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing