अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव से सहमा बाजार! रुपया रिकॉर्ड 28 पैसे टूटा, सेंसेक्स में करीब 700 अंकों की भारी गिरावट

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के जबरन श्रम से जुड़े आयात उल्लंघनों के मामले में भारत सहित 53 अन्य देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
वैश्विक मोर्चे से आ रही नकारात्मक खबरों के कारण भारतीय वित्तीय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के एक कड़े प्रस्ताव के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है, जिससे रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के साथ 95.64 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, घरेलू शेयर बाजार भी इस झटके से अछूते नहीं रहे और सेंसेक्स व निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, रुपये में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिका का एक नया व्यापारिक प्रस्ताव है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने जबरन श्रम (Forced Labor) से जुड़े आयात उल्लंघनों के मामले में भारत सहित 53 अन्य देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस खबर से बाजार में घबराहट फैल गई।
इसे भी पढ़ें: Praggnanandhaa का डबल धमाका! कार्लसन को दूसरी बार धूल चटाकर रचा इतिहास, विश्वनाथन आनंद के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.64 के स्तर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.24 पर रहा।
इसे भी पढ़ें: Air India Building Mumbai Deal | महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की मशहूर एयर इंडिया बिल्डिंग 1,601 करोड़ रुपये में खरीदी
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 699.74 अंक टूटकर 73,959.48 अंक पर जबकि निफ्टी 177.40 अंक फिसलकर 23,302.50 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.79 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,362.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अन्य न्यूज़















