ED को मिली बड़ी कामयाबी, नीरव मोदी और चोकसी के 1,350 करोड़ के हीरे हांगकांग से लाई वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में उतरने वाली 108 खेपों में से 32 नीरव मोदी द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ विदेश संस्थाओं से संबंधित हैं जबकि बाकी मेहुल चोकसी की फर्मों से हैं। ईडी इन दोनों व्यवसायियों से मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल