ED ने धनशोधन मामले में झारखंड के मंत्री आलम से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2024

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए और अधिकारियों ने उनसे नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलम अपराह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार उन्हें बुधवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले, आलम (70) ने संघीय एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा, “मैं कानून का पालन करता हूं... मैं पूछताछ का सामना करने के लिए यहां आया हूं।”

ईडी ने पिछले सप्ताह आलम के निजी सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को उनसे जुड़े एक फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था।

मंत्री को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। धनशोधन की जांच राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

प्रमुख खबरें

25 साल पहले भारत ने कैसे अमेरिकी प्रतिबंधों को किया बेअसर! पोखरण-II से लेकर वाशिंगटन के घुटने टेकने तक की पूरी कहानी

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग