ED चला रही क्रिमिनल सिंडिकेट, सरकार गिराने के लिए बनाया जा रहा दवाब, संजय राउत ने उपराष्ट्रपति से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2022

शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के जरिये ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और धमकी दे रहा है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को एक चिट्ठी भी लिखी थी कि उन पर ठाकरे सरकार को गिरवाने के लिए दवाब डाला जा रहा है। संजय राउत का कहना है कि मना करने पर उन्हें ईडी के जरिये फंसाने की कोशिश हो रही थी। नायडू के अलावा संजय राउत ने विपक्ष के नेताओं को भी चिट्ठी लिखी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा- ‘शिवसेना के गुंडों’ ने पुणे में मुझ पर किया हमला

संजय राउत ने उ नायडू को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि उनसे ‘‘कुछ लोगों’’ ने संपर्क कर महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को गिराने में सहायता करने के लिए कहा था ताकि राज्य को मध्यावधि चुनाव के लिए मजबूर किया जा सके। नायडू को लिखे पत्र में राउत ने कहा कि अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद जब शिवसेना ने महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई तब से ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां शिवसेना के नेताओं को सुनियोजित रूप से निशाना बना रही हैं। राउत ने नायडू से ‘‘सत्ता के दुरुपयोग’’ और राज्यसभा सदस्यों को कथित तौर पर परेशान किए जाने के विषय पर ध्यान देने का अनुरोध किया और कहा कि उपराष्ट्रपति को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi