भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा- ‘शिवसेना के गुंडों’ ने पुणे में मुझ पर किया हमला

kirit somaiya

भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने कहा कि सोमैया को इलाज के लिए संचेती हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। सोमैया पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुंबई उत्तर से पूर्व लोकसभा सदस्य के साथ जब हाथापाई की गयी, तो वह जमीन पर गिर गए।

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को दावा किया कि पुणे नगर निगम के परिसर में ‘‘शिवसेना के गुंडों’’ ने उन पर उस समय ‘‘हमला’’ किया, जब वह कोविड-19 अस्पतालों को चलाने के ठेकों में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में वहां गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पुणे महापालिका के परिसर के भीतर शिवसेना के गुंडों ने मुझ पर हमला किया।’’ बहरहाल, भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने कहा कि सोमैया को इलाज के लिए संचेती हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। सोमैया पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुंबई उत्तर से पूर्व लोकसभा सदस्य के साथ जब हाथापाई की गयी, तो वह जमीन पर गिर गए। उन्होंने कहा कि सोमैया इस तरह के हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़