सरकार और किसान संगठनों के बीच आज होगी आठवें दौर की बातचीत, अपने रुख पर अड़े किसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार और नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान संगठन शुक्रवार को होने वाली आठवें दौर की अपनी वार्ता से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अपने-अपने रुख पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारी किसानों ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर ट्रैक्टर रैलियां निकाली, जबकि केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि वह इन कानूनों वापस लेने के अलावा हर प्रस्ताव पर विचार के लिए तैयार है। दोनों पक्ष गतिरोध दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसबीच, ऐसी अफवाहें भी सुनने को मिल रही हैं कि कुछ राज्यों को केंद्रीय कृषि कानूनों के दायरे से बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन किसान संगठनों ने कहा कि उन्हें सरकार से इस प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार-किसान वार्ता से पहले बोलीं हरसिमत कौर, केंद्र कृषक समुदाय का खो चुका है भरोसा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस प्रकार का कोई प्रस्ताव दिए जाने की बात से इनकार किया है। तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश 40 प्रदर्शनकारी किसान संगठन नेताओं के साथ सरकार की ओर से वार्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आठवें दौर की वार्ता शुक्रवार अपराह्न दो बजे विज्ञान भवन में होगी। इससे पहले चार जनवरी को हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद यह बैठक अहम है। सरकार ने 30 दिसंबर को छठे दौर की वार्ता में किसानों की बिजली सब्सिडी और पराली जलाने संबंधी दो मांगों को मान लिया था। इससे पहले की किसी वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी। 

प्रमुख खबरें

पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान तेज, भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे चन्नी और उनके समर्थक

भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का पर्याय बना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, ड्रोन और एआई कैमरों से होगी सुरक्षा निगरानी

Ayodhya दान चोरी कांड: Trust का बड़ा एक्शन, अब New Guidelines से होगी दान की गिनती