आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, मुलाकात के बाद CM ने दिया यह बयान

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज है। इन सबके बीच नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। यह मुलाकात अपने आप में कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक मोहन भागवत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पुस्तक देकर अभिनंदन किया। एकनाथ शिंदे ने मोहन भागवत को कॉल पहनाया। इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को इस लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार होना है। यह मुलाकात मुंबई के आरएसएस दफ्तर में हुई है।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र को विभाजित करने की हो रही कोशिश, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा

शिंदे ने औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने चुनावों के बाद ‘‘अड़ियल रुख’’ अपना लिया था, जिसका मतलब था कि वे भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाना चाहते थे, जबकि दोनों दलों को जनादेश मिला था। मुख्यमंत्री ने ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कुछ लोगों ने कहा कि शिवसेना को पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए। अगर यह शर्त मानी जाती है तभी दोनों दलों (शिवसेना और भाजपा) के बीच सरकार बनाने के लिए बातचीत आगे बढ़ सकती है।’’

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा