एकनाथ शिंदे के समूह वाली शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगे औरंगाबाद निकाय चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का बागी समूह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन बनाकर औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) का चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के बागी समूह के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दरअसल, जल्द ही एएमसी चुनाव होने वाले हैं और तारीखों की घोषणा की जानी बाकी है। शिवसेना और भाजपा का गठबंधन तीन दशकों से अधिक समय तक नगर निकाय में सत्ता में रह चुका है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को एकनाथ शिंदे ने किया बर्थडे विश, उद्धव को नहीं कहा शिवसेना प्रमुख

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन किया था। इसके बाद एएमसी के उपमहापौर विजय औतादे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। औतादे भाजपा के नेता हैं। एकनाथ शिंदे के समूह वाली शिवसेना के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जांजल ने पीटीआई-से कहा, ‘‘अब शिंदे समूह और भाजपा औरंगाबाद नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस पर शुरुआती चर्चा पहले ही हो चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि औरंगाबाद का विकास तब शुरू हुआ जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने शहर के लिए धनराशि देना शुरू किया था।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal