महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को एकनाथ शिंदे ने किया बर्थडे विश, उद्धव को नहीं कहा शिवसेना प्रमुख

eknath shinde
ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव को जन्मदिन की बधाई दी।पिछले महीने, शिंदे तथा शिवसेना के 39 अन्य विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे महाराष्ट्र की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी जिसका नेतृत्व उद्धव कर रहे थे।

मुंबई।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 62वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिंदे ने अपने बधाई संदेश में ठाकरे को शिवसेना प्रमुख कह कर संबोधित नहीं किया। पिछले महीने, शिंदे तथा शिवसेना के 39 अन्य विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे महाराष्ट्र की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी जिसका नेतृत्व उद्धव कर रहे थे। शिंदे ने बुधवार को ट्वीट किया, “पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: हर पाप का घड़ा भरता है, कल ये महाशय प्रधानमंत्री पद पर करेंगे दावा, उद्धव ठाकरे ने कहा, पढ़ें इंटरव्यू की मुख्य बातें

मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” हाल में, शिवसेना के 19 में से 12 लोकसभा सदस्यों ने भी शिंदे गुट को समर्थन दिया है। शिंदे ने हाल में अपने गुट की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई है और उसके असली शिवसेना होने का दावा किया है। उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच अदालत में 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके अलावा, दोनों ही गुट पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने अपने दावे पेश कर चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़