किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए टीमें तैयार, भारी बारिश के बाद एकनाथ शिंदे ने की राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बैठक में एनडीआरएफ, थल सेना, नौसेना, वायु सेना और रेलवे के अधिकारी और अलग-अलग विभाग के लोग मौजूद थे। सभी ने मानसून के चलते प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उनकी क्या तैयारी है उस पर प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनको निर्देश दिया था कि हम सभी आपदाओं को टाल नहीं सकते हैं लेकिन जब कोई आपदा आती है तो हमारी प्रतिक्रिया तेज होनी चाहिए इस दृष्टि हम तैयार रहें। 

मुंबई में हो रही तेज बारिश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बताया था कि आज मेरी विधायक दल के साथ बैठक हुई है। मैं मुंबई जा रहा हूं, मुंबई में तेज बारिश हो रही है। मुंबई अतिवृष्टि से प्रभावित न हो इसलिए राज्य सरकार, मुंबई कॉरपोरेशन के कमिश्नर से मैंने मुलाकात की है। आपदा प्रबंधन काम कर रहा है। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस को मित्र राज ठाकरे ने लिखा पत्र, कहा- आपने महाराष्ट्र के सामने साबित की है अपनी काबिलियत  

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई शहर और उसके उपनगरीय इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा