बुजुर्ग निकला 'यौन शिकारी', 121 अश्लील वीडियो मोबाइल से मिले, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Apr 04, 2026

 महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। जिस बुजुर्ग ने अपने कार्यालय से टैबलेट चोरी होने और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जांच के बाद पुलिस ने उसे ही महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 16 | ₹1500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

 

पीड़िताओं में से एक ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला है कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए। पुलिस ने महिलाओं से एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: US-Israel Iran War Day 36 Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा? ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, इजरायल का जवाबी हमला

एरंडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और बृहस्पतिवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई