MP उपचुनाव: कमलनाथ ने बगलामुखी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगर-मालवा जिले में स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी देवी माता मंदिर में शनिवार को पूजा अर्चना करने के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा और जयवर्धन सिंह ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। हालांकि निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में उपचुनाव का कार्यक्रम फिलहाल घोषित नहीं किया है लेकिन सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आपदा में अवसर तलाश रही योगी सरकार और भ्रष्टाचार का बोलबालाः अजय कुमार लल्लू 

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन से यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विपिन इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार ऊंटवाल से विधानसभा के आम चुनाव में 27 हजार मतों से पराजित हुए थे। मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। त्यागपत्र देने वाले कांग्रेस के अधिकतर विधायक मार्च में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। त्यागपत्र देने के बाद ये सभी विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी