निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैलियों पर बढ़ाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने रविवार को रोड शो, पद यात्रा , साइकिल और वाहन रैलियों पर प्रतिबंध को बढ़ा दिया, लेकिन कोविड-19 मामलों में कमी का हवाला देते हुए चुनावों के लिए बंद और खुले स्थानों पर प्रचार कार्यक्रमों के लिए नयी छूट प्रदान की। नयी छूट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में राजनीतिक दलों को बड़े चुनाव प्रचार कार्यक्रमों का आयोजन करने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये आठ फरवरी की शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Airlines को 2027 से ATF में मिलाना होगा एक फीसदी SAF, मसौदा नीति जारी

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे