चुनाव आयोग ऐसे गैर-ज़िम्मेदाराना बयानों को नज़रअंदाज़ करता है... राहुल गांधी को EC का करारा जवाब

By अंकित सिंह | Aug 01, 2025

भारत के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'मतदाता चोरी' के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव निकाय ऐसे निराधार आरोपों को नजरअंदाज करता है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, गांधी ने दावा किया कि विपक्ष द्वारा की गई एक स्वतंत्र जांच से पता चला है कि ईसीआई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर "वोट चोरी" में कथित रूप से शामिल है।

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को का जवाब -

1. चुनाव आयोग उन्हें 12 जून 2025 को एक मेल भेजता है। वह नहीं आते।

2. चुनाव आयोग उन्हें 12 जून 2025 को एक पत्र भेजता है, लेकिन वह जवाब नहीं देते।

3. उन्होंने कभी भी किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं भेजा।

4. यह बहुत अजीब है कि वह बेतुके आरोप लगा रहे हैं और अब चुनाव आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है। निंदनीय!

5. चुनाव आयोग ऐसे सभी गैर-ज़िम्मेदाराना बयानों को नज़रअंदाज़ करता है और अपने सभी कर्मचारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करते रहने का अनुरोध करता है।

इसे भी पढ़ें: Bihar SIR | निर्वाचन आयोग आज जारी कर सकता है बिहार की मसौदा मतदाता सूची | Bihar Election

राहुल ने क्या कहा था

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हमारे पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने किसी विशिष्ट व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन राहुल गांधी ने आयोग के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा, "आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप जहां भी हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे, भले ही आप सेवानिवृत्त ही क्यों न हों।"

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा

Shiv Sena नेता मीनाक्षी शिंदे ने ठाणे महिला इकाई प्रमुख पद से दिया इस्तीफा