EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान !

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2021

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बता दें कि चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम को साढ़े चार बजे होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कब होगा चुनाव तारीखों का ऐलान ? असम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद अटकलें तेज 

बताया जा रहा है कि अशोका रोड पर स्थित निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग की बैठक हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 6 से 8 चरण में, असम में तीन चरण में और बाकी के राज्यों में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा