चुनाव संविधान और समाजवादी मूल्यों का एक नया ‘राष्ट्रीय आंदोलन’ है : Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिये संदेश में कहा कि यह चुनाव संविधान, समाजवादी मूल्यों, आरक्षण एवं मान-सम्मान-स्वाभिमान का एक नया ‘राष्ट्रीय आंदोलन’ है। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखे एक संदेश में कहा, यह चुनाव संविधान, समाजवादी मूल्यों, आरक्षण एवं मान-सम्मान-स्वाभिमान का एक नया ‘राष्ट्रीय आंदोलन’ है। देश और समाज आपको पुकार रहा है। उठिए, देश के भाग्य और भविष्य को बदलने के आंदोलन का हिस्सा बनिये।’’ उन्होंने कहा कि साथ ही मतदान से लेकर परिणाम तक; बूथ से लेकर स्ट्रांग रूम तक; गिनती से लेकर जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक अपलक सतर्क, सचेत और चौकन्ने रहकर अपने वोट की रक्षा करें। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi और ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक एक ही सिक्के के दो पहलू : Jairam Ramesh

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन’ की जीत समाजवादी सिद्धांतों के लिए अब तक किये गये आपके संघर्षों की जीत होगी और अंबेडकर जी, लोहिया जी, जनेश्वर मिश्र जी, तथा नेता जी (मुलायम सिंह यादव) जैसे सामाजिक न्याय के लिए जीवन न्योछावर कर देनेवाले अन्य संविधान-सेनानियों के प्रति आपकी सच्ची श्रद्धांजलि भी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चरणों में आपने ‘इंडिया गठबंधन’ को जितानेवाला मतदान कर के और करवा के, एक बड़ी जीत की नींव रख दी है, उसी मजबूत नींव पर आगामी चरणों में ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार की इमारत बुलंद होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: अन्नाद्रमुक का घोषणापत्र है या लॉटरी का टिकट? हर परिवार को 10000 रुपए, मुफ्त फ्रिज, फ्री बस यात्रा जैसे कई लुभावने वादे

West Asia में बिगड़ते हालात के बीच हुई Modi Cabinet की अहम बैठक, लिये गये बड़े फैसले, सबको मिलेगा लाभ

West Asia संकट पर सरकार की All-Party Meet, TMC ने किया बहिष्कार, Rahul Gandhi भी नदारद

PM E-DRIVE Scheme पर मंत्रालयों में फंसा पेंच, Electric Scooter पर Subsidy का क्या होगा?