पाँच राज्यों में होने वाले चुनाव यह तय करेंगे कि कौन अवसरवादी है और कौन राष्ट्रवादी- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2021

भोपाल। जनता का अपार उत्साह बयां कर रहा है कि सिंडिकेटानंद सरकार की विदाई का बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। जो लोग असम की अस्मिता की दुहाई दे रहे है वह यह भूल गए है कि असम की जनता अपनी अस्मिता के लिए हमेशा से ही जागृत रही है। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने असम के डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली के दौरान कही। जीतू पटवारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में डिब्रूगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार निलयित्र नेयोग के समर्थन में रोड़ शो कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मिश्रा ने कहा पूरी प्रदेश सरकार छपास रोग से ग्रस्त

जीतू पटवारी ने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और देश को समृद्ध बनाने की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी की जहाँ भी सरकारें हैं, वहां इनका असली चेहरा उजागर हो चुका है। किस तरह लोगों को जाति, धर्म के नाम पर लड़ाकर एन केन प्रकरेण सिर्फ सत्ता हासिल कर उद्योगपतियों के हाथों देश को गुलाम बनाने का इनका लक्ष्य है। आज भी देश का किसान अपनी माँगों को लेकर धरने पर बैठा है लेकिन भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें अन्नदाता को लज्जित करने का काम कर रही है। इस दौरान जीतू पटवारी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता, माटी और मानुष से अगर किसी का लगाव है, तो वह कांग्रेस पार्टी है जो सबको एक सूत्र में बांधकर देश के विकास के पथ पर चलने का जज्बा रखती है। जीतू पटवारी ने कहा कि आने वाली 02 मई को पता चल जाएगा कि आखिर जनता किसके साथ है अवसरवादीयों के साथ या राष्ट्र निर्माण करने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ जिसने जनता के लिए पब्लिक सेक्टर की कंपनीयां खड़ी कर देश को विकास पथ पर खड़ा किया था।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते