Electoral Bonds दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट, ठाणे में राहुल की गारंटी, बीजेपी की सरकार बदलने पर ऐसी कार्रवाई होगी कि...

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

राहुल गांधी ने ठाणे में एक रैली में कहा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने और विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने के लिए धन चुनावी बॉण्ड से आया। चुनावी बॉण्ड दुनिया का सबसे बड़ा जबरन वसूली रैकेट था। राहुल गांधी ने कहाकहा कि सीबीआई-ईडी जैसी चीज नहीं है। वो अब बीजेपी के औज़ार हैं, वो उनके कंट्रोल में हैं। चोहे वो चुनाव आयोग हो, चाहे वो सीबीआई-ईडी हो , यह अब भाजपा और आरएसएस के हथियार हैं...उनको यह भी सोचना चाहिए कि किसी ना किसी दिन भाजपा की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि मैं गारंटी देता हूं कि यह फिर से कभी नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: 10 साल देश के किसानों के लिए साबित हुए 'अन्याय काल', नासिक में बोले राहुल- सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देंगी कांग्रेस की 5 गारंटी

राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी। इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा। ये मेरी गारंटी है।  

प्रमुख खबरें

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व

Kim Jong Un ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन वजनी Destroyer Kang Kon