एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं का जुर्माना होगा माफ : खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले बिजली बकायेदारों का जुर्माना माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को यह घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले बिजली बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि ऐसे सभी परिवारों की पूरी जुर्माना राशि माफ कर दी जाएगी, जिन्हें बिजली बकायेदार घोषित कर दिया गया है या जिनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।”

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को सरकार की मंजूरी

बैठक में बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला भी मौजूद थे। खट्टर ने कहा कि पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्ति प्राप्त करना किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, “इसलिए नागरिकों की सुविधा के लिए अनियमित कॉलोनियों में भी बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। नागरिकों को कनेक्शन के लिए केवल आवेदन करना होगा, उनसे कोई अन्य दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और लगभग एक महीने में उन्हें बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

मैदान पर Shubman Gill का जादू! हवा में लपका अविश्वसनीय CATCH, Sri Lanka हुआ हैरान

Lakhisarai Stampede Tragedy | टूटी बैरिकेडिंग, बढ़ती भीड़ और अफ़वाहें... कैसे हुई लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में यह दुखद घटना?

Ukraine में ArcelorMittal प्लांट पर रूसी मिसाइल हमले से 2 की मौत, काम रुका

Twisha Death Case: CBI की चार्जशीट में पति-सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप