बारिश, बाढ़ से बचाव के लिए केरल में एनडीआरएफ की 11 टीम तैनात होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

नयी दिल्ली|  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) केरल के दक्षिणी एवं मध्य हिस्से में 11 टीमों की तैनाती करेगी जहां भारी बारिश हुई है।

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस की जांच कराना जरूरी

मलप्पुरम, अलपुझा, एर्णाकुलम, त्रिशूर, पथनमथिट्टा, पलक्कड़, कोट्टायम, कन्नूर और कोल्लम में एक-एक टीम की तैनाती की जाएगी। एनडीआरएफ की एक टीम में सामान्य तौर पर 47 कर्मी होते हैं जो वृक्ष एवं लकड़ी काटने वाली मशीनों, संचार उपकरण, नाव और मेडिकल किट से लैस होते हैं ताकि प्रभावित लोगों को बचाया जा सके और राहत अभियान शुरू किया जा सके।

राज्य सरकार ने बचाव अभियान के लिए सेना एवं वायुसेना से सहायता मांगी है। दक्षिण एवं मध्य केरल में शनिवार को भारी बारिश के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग लापता हैं।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री का नाम लेने का दबाव डाला : नैयर

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट