एलन मस्क ने फिर साधा ट्रंप के कर एवं व्यय कटौती विधेयक पर निशाना, कहा- खत्म हो जाएंगी नौकरियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

उद्योगपति एलन मस्क ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक कर एवं व्यय कटौती विधेयक के प्रति एक बार फिर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी और उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे।

मस्क ने यह बात ऐसे समय में कही है जब सीनेट को लगभग 1,000 पृष्ठों वाले विधेयक पर खुली बहस के लिए मतदान कराना है। उन्होंने कहा, “इससे पुराने उद्योगों को तो लाभ होगा, लेकिन यह उभरते उद्योगों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।”

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बाद में एक पोस्ट में लिखा कि यह विधेयक रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या होगी। मस्क ने ट्रंप पर नए सिरे से हमला बोला है। हाल में मस्क ने ट्रंप प्रशासन का सरकारी दक्षता विभाग छोड़ते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रमुख खबरें

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा