MP के प्रख्यात गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव का हुआ निधन, प्रदेश में शोक की लहर

By Suyash Bhatt | Oct 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ एसएन सुब्बाराव का जयपुर में सुबह 6 निधन हो गया। चंबल को दस्यु मुक्त करने में एसएन सुब्बाराव का बड़ा योगदान है।

इसे भी पढ़ें:आपसी मतभेद के चलते स्कूल के बच्चों में हुई लड़ाई, चाकू से किया हमला

आपको बता दें कि उन्होंने 1970 में एक साथ 672 डकैतों काे समर्पण कराया था। जानकारी के मुताबिक सुब्बाराव ने जौरा में गांधी आश्रम की स्थापना की थी। वहीं इसके साथ साथ उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर ने विधायक के घर के बाहर खाया जहर 

बताया जा रहा है कि एसएन सुब्बाराव का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे जयपुर से मुरैना लाया जाएगा। शाम को 5 बजे मुरैना बैरियर चौराहे पर पहुंचेगा। जिसके बाद जौरा स्थित गांधी आश्रम में ले जाया जाएगा। वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा