इमैनुएल मैक्रों ने चुपके से अपने देश के झंडे में किया बदलाव, नए रंग को फ्रांसीसी क्रांति के प्रतीक के रूप में बताया गया

By अभिनय आकाश | Nov 16, 2021

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव किए हैं। उन्होंने झंडे के रंग में बदलाव करते हुए अब गहरे नीला कर दिया है जो पूर्व के फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक है। लगभग एक साल पहले आधिकारिक रूप से लागू हुए इस परिवर्तित झंडे पर  अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि मैक्रों 2018 की शुरुआत से ही अपने भाषणों की पृष्ठभूमि के रूप में बदले हुए झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्रांस के तिरंगे में नीला, लाल और सफेद रंग का शामिल है। नीला और लाल को फ्रांस का पारंपरिक रंग माना जाता है। पहले फ्रांस के झंडे का रंग हल्का नीला था जिसे गहरे नीले रंग में परिवर्तित कर दिया गया है।

ऐसे बना फ्रांस का झंडा

नीला और लाल पेरिस के पारंपरिक रंग हैं और फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मिलिशिया द्वारा उपयोग किए गए थे। देश के गठन के बाद, प्रतीक का राष्ट्रीयकरण करने के लिए सफेद रंग को जोड़ा गया। क्रांतिकारी आदर्श वाक्य के तीन तत्वों का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन रंगों को कभी-कभी लिया जाता है, लिबर्टे (स्वतंत्रता: नीला), एग्लिटे (समानता: सफेद), बिरादरी (भाईचारा: लाल)। 

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश