Awarapan 2 के गानों पर ट्रोलिंग पर बोले Emraan Hashmi, फैंस से कहा- सब्र रखिए

By एकता | Aug 05, 2026

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के टीजर समेत दो गाने रिलीज किए गए, जिन्हें दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां एक तरफ लोगों को फिल्म के गाने बहुत पसंद आए, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बताया कि यह गाने पिछली फिल्म के गानों जितने दमदार नहीं है। अब इसपर इमरान ने अपनी बात रखी है। उन्होंने फैंस से सब्र रखने की अपील करते हुए कहा कि अच्छा संगीत हमेशा धीरे-धीरे ही लोगों के दिलों में उतरता है और इस गाने को भी समय के साथ वही प्यार मिलेगा।

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्ट द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे भी पढ़ें: Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल अभिनीत पीरियड ड्रामा 'बंटवारा 1947' से होने जा रही है। जहां एक तरफ इमरान हाशमी अपनी 19 साल पुरानी कल्ट फ्रेंचाइजी के सीक्वल के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख