Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

Akanksha Choudhary
INSTAGRAM
एकता । Aug 4 2026 4:41PM

'लॉकअप 2' से बाहर आकर आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर का बचाव किया है। इससे पहले श्रेया कालरा ने राम कपूर पर बार-बार किस करने और असहज करने का आरोप लगाया था। हालांकि, आकांक्षा का मानना है कि राम कपूर की नीयत साफ है और शो में उनका व्यवहार बिल्कुल सही था।

'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। इससे पहले शो में श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बार-बार उन्हें किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। श्रेया का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

श्रेया कालरा ने क्या लगाया था आरोप?
श्रेया कालरा ने शो के दौरान कहा था कि राम कपूर उन्हें कई बार किस करते थे और इससे वह असहज हो जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि इतना तो मेरे पापा ने भी मुझे किस नहीं किया, जितना राम कपूर कर देते हैं। श्रेया के इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में रहा। बाद में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेया से माफी मांगी थी। इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग

आकांक्षा चौधरी ने किया राम कपूर का बचाव
एएनआई से बातचीत में आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने शो के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया, लेकिन कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि उनका व्यवहार किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज करने वाला था। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने शो के अंदर ऐसा कोई वाकया नहीं देखा, जहां किसी महिला प्रतिभागी ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई हो। इसे भी पढ़ें: Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

उनकी नीयत साफ है
आकांक्षा ने माना कि मनोरंजन जगत में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस घटना को उसी नजरिए से देखना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राम कपूर का स्वभाव काफी अच्छा है और उनकी नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, शो के बाहर जो बातें सामने आ रही हैं, वे उनकी जानकारी और अनुभव से काफी अलग हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़