Jammu and Kashmir | किश्तवाड़ के डोलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, इलाके की घेराबंदी, इंटरनेट सेवाएं ठप

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2026

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह एक बार फिर भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ जिले के डोलगाम इलाके में हो रही है, जहाँ आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया है। किश्तवाड़ का यह इलाका पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पिछले 14 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों का यह चौथा आमना-सामना है।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संयुक्त अभियान त्राशी-1 के दौरान व्हाइट नाइट कोर, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों का 31 जनवरी की सुबह डोलगाम के रिहायशी इलाके में आतंकवादियों से फिर से सामना हुआ।’’ उसने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: U-19 World Cup: हार के बाद Bangladesh का ICC पर बड़ा आरोप, खराब Schedule को बताया वजह

पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब इस इलाके में आतंकवादियों से सामना हुआ है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा किया और जिले में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को खत्म करने के लिए जारी अभियान के तहत आतंकवाद विरोधी ग्रिड का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान सिंहपोरा, चिंगम और चतरू में छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं ताकि राष्ट्रविरोधी तत्व इनका दुरुपयोग नहीं कर सकें।

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान