इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते रहेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को बधाई दी और कहा कि वे ‘‘विकसित भारत’’ के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। यह दिन इंजीनियरों के योगदान के प्रति सम्मान के रूप में मनाया जाता है और साथ ही प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर एवं प्रशासक एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज इंजीनियर दिवस पर मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे इंजीनियर विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Samsung ला सकता है Galaxy S27 Ultra, 200MP कैमरा और 5700mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

Election Commission के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त Manish Garg गोरखपुर में करेंगे 17 जिलों की समीक्षा

China Government ने 9 State Secrets लीक करने वाले भ्रष्ट अधिकारी को सुनाई मौत की सजा

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Congress को दी सलाह, सीट बंटवारे में जीत के समीकरण पर करें विचार