जर्मनी को हराकर इंग्लैंड यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

लंदन। रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी केन के दूसरे हाफ में दागे गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में जर्मनी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम 16 के मुकाबले में वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड की ओर से स्टर्लिंग ने 75वें मिनट और केन ने 86वें मिनट में गोल दागा। केन का यूरो 2020 में यह पहला गोल है जिससे विश्व कप 2018 के गोल्डन बूट विजेता के ऊपर से दबाव कुछ कम हुआ होगा। यह मैच टीम के कोच गैरेथ साउथगेट के लिए काफी भावनात्मक रहा।

इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित मिसाइल हैं नवजोत सिंह सिद्धू ! प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, क्या राहुल गांधी भी मिलेंगे ?

वेम्बले स्टेडियम में प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी केट और सात साल का बेटा जॉर्ज भी प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। पूर्व कप्तान डेविड बैकहम और एड शीरन भी दर्शकों के बीच वीआईपी स्टैंड में मौजूद थे। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना युक्रेन से होगा।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?