पिछले चार वर्षों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का रिकार्ड बेहतर: रूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

बर्मिंघम। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने कहा उनकी टीम के पास चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार को खेले जाने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में लीग मैच की हार का बदला लेने की क्षमता है। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गये लीग मुकाबले में आसानी से हरा दिया था जिसके बाद घरेलू टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। भारत और न्यूजीलैंड के खिाफ लगातार दो जीत दर्ज कर हालांकि टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर नहीं उड़ सकेंगे विमान

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के इस कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए यह चिंता की बात है। हम गुरूवार को खेले जाने वाले मैच के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले कुछ समय में मिली सफलता से प्रेरणा लेंगे।’’ इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज जेसन राय लय में आ गये। रूट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैच से पहले हम अच्छी स्थिति में है। पिछले दोनों मुकाबले हमारे लिए नाकआउट की तरह थे। हम पिछले कुछ समय से काफी दबाव वाले मैच खेल रहे हैं और उम्मीद है कि हम मैच में बेहतर स्थिति में होंगे।’’

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान