डे-नाइट टेस्ट मैच में अंपायरों के फैसले से नाराज इंग्लैंड, मैच रैफरी से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

अहमदाबाद। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भारत के खिलाफ मौजूदा दिन रात के टेस्ट में अंपायरिंग के स्तर का मसला मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ के सामने उठाया जिन्होंने कहा कि कप्तान मैदानी अंपायरों के सामने सही सवाल उठा रहे थे। इंग्लैंड की टीम तीसरे अंपायर सी शमसुद्दीन के दो फैसलों से नाराज थी। भारत के सलामी बल्लेबाज दूसरे ओवर में बेन स्टोक्स की कैच अपील से बच गए। इसके बाद रोहित शर्मा को स्टम्प आउट करने की बेन फोक्स की अपील खारिज कर दी गई। इंग्लैंड और वेल्स् क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा ,‘‘ इंग्लैंड के कप्तान और मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल के बाद मैच रैफरी से बात की।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ कप्तान और मुख्य कोच ने अंपायरों की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि फैसलों में निरंतरता होनी चाहिये।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित