केजरीवाल ने कहा, जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए मौजूदा कानूनों में पर्याप्त प्रावधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

अमृतसर (पंजाब)।आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि प्रलोभन या धमकी देकर किया गया धर्म परिवर्तन गलत है और देश में मौजूदा कानून के तहत इस तरह की प्रथाओं को रोकने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी का धर्म चुनना निजी मामला है और किसी भी सरकार को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ईसाई मिशनरी पर सीमावर्ती गांवों में सिख परिवारों के जबरन धर्मांतरण के लिए कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, अमृतसर डॉयसीज के बिशप ने आरोपों से इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में NCP-शिवसेना के साथ गठजोड़ नहीं होने के बावजूद दोस्त बने रहेंगे: चिदंबरम

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी राय है और मुझे कुछ वकीलों द्वारा बताया गया है, लेकिन इसकी और जांच की जानी चाहिए कि क्या देश के मौजूदा कानून के तहत पर्याप्त धाराएं और प्रावधान हैं कि अगर कोई किसी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता है तो उसे ऐसा करने से रोका जा सकता है।’’ उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज भी देश में (जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए) पर्याप्त प्रावधान हैं। जो लोग नए कानून की बात करते हैं, वे क्या कर रहे हैं, यह एक राजनीतिक मुद्दा है।’’ वर्ष 1993 के दिल्ली बम विस्फोट के गुनहगार देविंदर पाल सिंह भुल्लर से संबंधित एक सवाल पर केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर इस मुद्दे को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया। शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर भुल्लर की रिहाई में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Haribhau Bagde का आह्वान: जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नामांकन बढ़ाएं

Rajya Sabha में उठी CIP Ranchi के विस्तार और वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून की मांग

Jammu-Srinagar Highway पर वाहनों की आवाजाही बंद, उधमपुर और बनिहाल के बीच काम शुरू

Rajasthan Police ने Kanwar Yatra के लिए जारी किए विशेष दिशा-निर्देश, सतर्कता पर दिया जोर