गोपीचंद को IOC कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार में ‘आनरेबल मेंशन’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2020

नयी दिल्ली। भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को देश में खेल के विकास के लिये अपनी भूमिका के लिये 2019 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के पुरूष वर्ग में ‘आनरेबल मेंशन’ से नवाजा गया है। आईओसी ‘एथलीट एंड एंटूरेज कमिशन्स’ ने बयान में कहा, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि 2019 आईओसी कोच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों के पुरूष वर्ग के लिये पुलेला गोपीचंद को ‘आनरेबल मेंशन (खेल के विकास में योगदान की सराहना)’ से नवाजा गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पैनल उनके भारत में बैडमिंटन के विकास, खिलाड़ियों को सहयोग देने और ओलंपिक मूवमेंट में उनके योगदान के लिये किये गये प्रयासों को सराहना चाहता है। ’’

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे