समान अवसर और सभी समुदायों का सम्मान, मेरी सरकार का लक्ष्य: रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक समुदाय को समान अवसर प्रदान करना और उनके योगदान का सम्मान करना है। उन्होंने यह बात मैथिली ब्राह्मण सभा, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

गुप्ता ने भगवान परशुराम का भी उल्लेख किया और कहा, ‘‘उनकी शिक्षाएं हमें याद दिलाती हैं कि धर्म केवल हमारे कर्मों के बारे में नहीं है, बल्कि समाज के प्रति हमारे कर्तव्य के बारे में भी है। उन्होंने कहा, ‘‘केवल एकजुट समाज ही सच्ची प्रगति हासिल कर सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय हमेशा से ज्ञान, संस्कृति और आस्था के माध्यम से समाज में एक मार्गदर्शक शक्ति रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली तेजी से आगे बढ़े और एक आधुनिक तथा विकसित राजधानी बने।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है बाबरी मस्जिद! ममता बनर्जी के राज्य में होने वाला है बड़ा कांड, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Assam Government ने एससी, एसटी और अन्य समुदायों को दो बच्चे के नियम से छूट दी

Vladimir Putin के डिनर पर Shashi Tharoo हुए शामिल, खड़गे-राहुल गांधी को न्योता नहीं? कांग्रेस ने लगाया सरकार पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: Ram Nath Kovind