केवल 50 रुपये की वार्षिक लागत पर शॉपमैटिक के साथ अपनी ऑनलाइन दुकान स्थापित करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

दिल्ली। भारत में ई-कॉमर्स परिदृश्य को बदलने वाले एक कदम में, अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी शॉपमैटिक एसएमई और इच्छुक उद्यमियों के लिए अपना प्लेटफॉर्म केवल 50 रुपये में 1 साल के लिए उपलब्ध करा रही है। ग्राहक अपने ऑनलाइन स्टोर को स्थापित करने और प्रबंधित करने के लिए शॉपमैटिक प्लेटफॉर्म की पावर-पैक सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं और सफल बिक्री करने पर उन्हें केवल 3% शुल्क का भुगतान करना है। शॉपमैटिक यह स्वीकार करता है कि ई-कॉमर्स से अवसरों का लाभ उठाने के लिए, एसएमई और इच्छुक उद्यमियों के पास ज्यादा निवेश या प्रतिबद्ध शुल्क के बोझ के बिना एक व्यापक प्लेटफार्म का उपयोग करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, और इसीलिए उसने इस बेहतरीन पेशकश को लॉन्च किया है। 

इसे भी पढ़ें: जापान में फिर से गिरफ्तार हुए निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन

शॉपमैटिक इस लॉन्च के साथ इन परेशानियों को दूर करता है; शॉपमैटिक के साथ ऑनलाइन जाना अब मुश्किल नहीं है क्योंकि व्यवसायी शॉपमैटिक ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं या शॉपमैटिक खाते के लिए कंप्यूटर, टैबलेट या अपनी सुविधा अनुसार किसी भी डिवाइस से साइन अप कर सकते हैं, और मिनटों में एक ईकॉमर्स स्टोर बना सकते हैं। इसके अलावा, शॉपमैटिक की मूल्य निर्धारण योजनाएं अब ग्राहकों की सफलता से जुड़ी हैं: व्यापारियों को एक सफल बिक्री पर केवल 3% लेनदेन शुल्क और 12 महीने के अंत में होस्ट की फीस 50 रुपए देना है। 

इसे भी पढ़ें: ट्विटर के सह-संस्थापक इवान विलियम्स ने छोड़ा कंपनी का निदेशक मंडल

इस नवीनतम विविधीकरण पर टिप्पणी करते हुए, शॉपमैटिक के सह-संस्थापक और सीईओ, अनुराग अवुला ने कहा, “शॉपमैटिक ने हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए एक सफल ईकॉमर्स व्यवसाय को सक्षम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह लॉन्च अपने ग्राहकों के प्रति शॉपमैटिक की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है। हम नई क्षमताओं में निवेश करना जारी रखेंगे और अपने ई-कॉमर्स यात्रा में अपने ग्राहकों का समर्थन करेंगे। हमने मूल्य और डिवाइस एक्सेसिबिलिटी की बाधाओं को दूर करके ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक लोगों के लिए बाधाओं को समाप्त कर दिया है। देश में स्मार्टफोन की पहुंच का लाभ उठाकर और हमारे मूल्य निर्धारण में सुविधाएं देकर, हम अगले 12 महीनों में 500,000 ग्राहकों को ईकॉमर्स इकोसिस्टम में लाने का इरादा रखते हैं।"

शॉपमैटिक ने उपयोग में आसान, पावर-पैक टूल और कार्यक्षमता प्रदान करके एक संपन्न ऑनलाइन व्यवसाय स्थापित करने में 50,000 से अधिक विक्रेताओं की मदद की है। इस नवीनतम गेम-चेंजिंग पहल के साथ, शॉपमैटिक का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय व्यवसायी को अपनी ई-कॉमर्स क्षमता को अनलॉक करने में सक्षम बनाना है। हर सफल लेन-देन पर केवल केवल 3% लेनदेन शुल्क और 50 रुपए के वार्षिक होस्टिंग शुल्क के साथ, ऑनलाइन उद्यमियों के पास ऑनलाइन बेचने के लिए पूरा इकोसिस्टम होगा: एक शक्तिशाली अनुकूलन योग्य स्टोर बिल्डर, भुगतान गेटवे और शिपिंग का एकीकरण, सोशल मीडिया चैनल लिस्टिंग , शॉपमैटिक वर्ल्ड पर लिस्टिंग, स्टोर पर चैट इनेबलमेंट, डेटा जानकारी, और कई प्रचार उपकरण।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings