बिहार में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे और इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नीतीश ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006 से ही काफी प्रयास किये गये हैं। वर्ष 2016 में बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई गयी। 

इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद के शासन काल की तुलना में NDA के शासन में दोगुना हुआ अपराध: तेजस्वी 

उन्होंने कहा कि साथ ही बंद चीनी मिलों की शुरुआत होगी एवं नये चीनी मिलें भी स्थापित होंगी। राज्य में गन्ना का भी उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को गन्ने का अधिक मूल्य मिल सकेगा। इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert