यूरोपीय सांसदों ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, कश्मीर मुद्दे पर भारत का किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

ब्रसेल्स। यूरोपीय सांसद रिस्जार्ड जारनेकी और फुल्वियो मार्तुससिएलो ने यूरोपीय संसद के पूर्ण सत्र की विशेष चर्चा के दौरान कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए उसे बड़ा लोकतंत्र बताया और आतंकवादियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की निंदा की। कश्मीर में स्थिति पर मंगलवार को एक चर्चा में यूरोपीय संसद और पोलैंड में यूरोपीय कंजर्वेटिव्स एंड रिफॉर्मिस्ट ग्रुप के सदस्य जारनेकी ने भारत को ‘‘दुनिया का बड़ा लोकतंत्र’’ बताया।

इसे भी पढ़ें: भारत के POK बयान को पाक ने बताया गैर जिम्मेदाराना, कहा- बढेगा गंभीर खतरा

जारनेकी ने कहा कि भारत दुनिया का महान लोकतंत्र है। हमें भारत के जम्मू कश्मीर में होने वाली आतंकवादी गतिविधियों पर गौर करने की जरूरत है। ये आतंकवादी चांद पर से नहीं आते। ये पड़ोसी देश से आते हैं। हमें भारत का समर्थन करना चाहिए। यूरोपीय संसद और इटली में ग्रुप ऑफ यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स) के सदस्य मार्तुससिएलो ने कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दी जो यूरोपीय संघ के लिए चिंता का सबब है। उन्होंने पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ऐसी जगह है जहां आतंकवादी यूरोप में खूनी आतंकवादी हमले करने की योजना बना पाए।

इसे भी पढ़ें: चीन ने पाक को दिया बड़ा झटका, कहा- मोदी-चिनफिंग की मुलाकात में नहीं होगी कश्मीर पर बात

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघरिनी की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए यूरोपीय संघ की मंत्री त्यत्ती तप्पुरैनेन ने कहा कि कोई भी कश्मीर में और तनाव बढ़ने का जोखिम मोल नहीं ले सकता। यूरोपीय संघ की मंत्री ने भारत और पाकिस्तान से वार्ता के जरिए कश्मीर मुद्दा हल करने की मांग करते हुए नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ की कश्मीरी आबादी के हितों के सम्मान में शांतिपूर्ण और राजनीतिक हल निकालने का आह्वान किया। उन्होंने भारत से घाटी में संचार के माध्यम बहाल करने की अपील की। भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटा दिया था। कश्मीर पर भारत के कदम की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ कूटनीतिक संबंधों को कमतर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी