शाम की बड़ी खबरें: Delhi में हिरासत, राहुल गांधी का पुलिस पर हमला और नौसेना में शामिल हुआ 'समर्थक'

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि59: राहुल दिल्ली पुलिस रिपीट ‘अमित शाह की पुलिस’ की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई में कई विद्यार्थियों के घायल होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘अमित शाह की दिल्ली पुलिस की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा’’ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा

दि61: न्यायालय प्रदर्शन लीड कनॉट प्लेस यदि सेंट्रल पार्क बंद करने का आदेश अनुचित पाया गया तो व्यापारियों के नुकसान की भरपाई होगी: न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को बंद करने संबंधी एनडीएमसी का आदेश अनुचित या जरूरत से अधिक सख्त पाया गया, तो उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।

प्रादे110: उत्तराखंड महिला कांस्टेबल उत्तराखंड: जिला पुलिस में महिला कांस्टेबल पदों की संख्या बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिला पुलिस में महिला कांस्टेबल के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

प्रादे105: पंजाब मादक पदार्थ कार्यकर्ता पंजाब:नशा विरोधी कार्यकर्ता का अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, परिवार को न्याय का इंतजार चंडीगढ़, नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के तीन दिन बाद भी उनका शव मानसा शहर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है, क्योंकि उनके परिवार ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

प्रादे53: रक्षा पोत लीड जलावतरण स्वदेश निर्मित बहुउद्देशीय पोत ‘समर्थक’ नौसेना में शामिल करवार (कर्नाटक), भारत की निजी पोत निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित पहले बहुउद्देशीय पोत ‘समर्थक’ को शुक्रवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

वि8: मोदी कनाडा यात्रा प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे ओटावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

वि16: अमेरिका मंदिर हमला लीड प्रतिक्रिया अमेरिकी सांसदों ने इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश की कड़ी निंदा की न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिकी सांसदों, नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने इलिनॉय राज्य में एक मंदिर पर हमले की कथित साजिश की कड़ी निंदा की है और अमेरिका में बढ़ते भारत-विरोधी एवं हिंदू-विरोधी पूर्वाग्रहों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वि21: यूएई जयशंकर जयशंकर ने अल कासिमी के साथ बैठक कर खाड़ी के हालात पर चर्चा की अबू धाबी, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को रस अल खैमाह के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ‘सुप्रीम काउंसिल’ के सदस्य शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मुलाकात की और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा खाड़ी क्षेत्र के हालात पर चर्चा हुई।

अर्थ13: सीतारमण रुपया कारोबार विदेशी मुद्रा कमी से जूझ रहे देशों के लिए रुपये में भुगतान को बढ़ावा देना चाहता भारत: सीतारमण नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत उन साझेदार देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान को बढ़ावा देना चाहता है, जो विदेशी मुद्राओं की कमी का सामना कर रहे हैं। इससे वे जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रख सकेंगे।

अर्थ37: विदेशी मुद्रा भंडार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.58 अरब डॉलर घटकर 726 अरब डॉलर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 8.58 अरब डॉलर घटकर 726.03 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खेल16: खेल एशियाड पैरा लीड बैडमिंटन सुहास यथिराज ने एशियाई पैरा बैडमिंटन में जीत के साथ आगाज किया नागोया, दो बार के पैरालम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन सुहास एल वाई ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में जीत के साथ आगाज करते हुए पुरूषों के एकल एसएल4 ग्रुप ई मैच में बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया।

खेल14: खेल भारत लीड भुवनेश्वर चोटिल अर्शदीप के कवर के तौर पर भारतीय टी20 टीम में शामिल किए गए भुवनेश्वर बेंगलुरु, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुक्रवार को कंधे में चोट से जूझ रहे अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि20: अमेरिका यूक्रेन स्टारलिंक क्या अमेरिका यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवाओं को सीमित कर रहा है? इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं एक्सेटर (ब्रिटेन), रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन एक प्रमुख हथियार बन गया है। यूक्रेन में किसी भी दिन हजारों की संख्या में ड्रोन युद्धक्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों की तलाश करते रहते हैं। इनके निशाने पर दुश्मन के सैनिक और वाहन या हथियारों के भंडार, मुख्यालय, पुल और बिजली संयंत्र जैसे बड़े ठिकाने होते हैं।

वि18: एआई चैटबोट बच्चे बच्चे और किशोर सलाह के लिए एआई चैटबॉट का रुख कर रहे, माता-पिता कैसे मदद करें? कैनबरा, पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस की आयुक्त क्रिसी बैरेट ने आगाह किया था कि बच्चों की मदद के मामले में कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित चैटबॉट इंसानों की जगह नहीं ले सकते।

प्रमुख खबरें

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!

PNB की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार, Gross NPA घटकर 2.55% और Net NPA 0.25% हुआ