किसानों के अपमान से देश का हर नागरिक आक्रोशित : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के अहंकार के कारण हो रहे किसानों के अपमान से देश का हर नागरिक आक्रोशित है। अखिलेश ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ काला दिवस मना रहे किसानों का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुँचाता घर-घर, काला दिवस मना रहा है, आज वो देश का हलधर।

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, वैक्सीन सप्लाई के लिए राजी हुई स्पुतनिक-वी

किसान पिछले साल नवंबर से नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के विभिन्न 40 संगठनों को मिलाकर बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गतिरोध पर बातचीत शुरू करने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा था। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच अनेक दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन वह बेनतीजा ही रही।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद