By रेनू तिवारी | Apr 21, 2020
एक्स पोर्ट स्टार मिया खलीफा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ये घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस के कारण अपनी शादी केंसल कर रही है। इस जानकारी को उन्होंने काफी उदास होकर दिया था। मिया जून 2020 में अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ शादी करने वाली थी। मिया खालीफा ने लेकिन अपनी शादी को एक बार फिर सस्पेंस बना दिया है। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उससे मिया के फैंस कन्फ्यूज हो गये हैं कि क्या मिया ने सच में शादी कैंसल कर दी या अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग से गुपचुप शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण अब इस महीने रिलीज होगी फिल्म बैटमैन
ये कन्फ्यूजन कैसे हुआ ये हम आपको बतातें है। दरअसल मिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो बाथरोब में नजर आ रही है। इस वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग सोफे पर सो रहे हैं। मिया रॉबर्ट सैंडबर्ग को परेशान करके जगा रही हैं। यहां तक तो कोई दिक्कत नहीं है लोगों को कन्फ्यूजन हुआ उनके कैप्शन के कारण। मिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये मेरे पति है जो काफी अहम काम करते हैं, वह छुट्टी के दिन मेरे साथ ऐसे हैंगआउट कर रहे हैं।
पोस्ट के कैप्शन में मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड को पति कहने से फैंस कन्फ्यूज हो गये है कि मिया ने शादी कर ली या नहीं। तस्वीर पर लगातार फैंस कमेंट बॉक्स में उनसे ये सवाल पूछ रहे हैं। अभी तक मिया ने इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है।
मिया खलीफा जून में अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ शादी करने वाली थी। शादी की तैयारियां भी उन्होंने काफी कर ली थी लेकिन कुछ ही दिनो में चीन से निकले इस वायरस ने पूरी दुनिया पर कब्जा कर दिया। दुनिया के हालत को देखते हुए मिया ने अपनी शादी को टाल दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मिया ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।
आपको बता दें कि मिया खलीफ की ये दूसरी शादी है। इससे पहले मिया खलीफा ने अपने स्कूल के बॉयफ्रेंड के साथ 2011 में शादी कर ली थी। दोनों का दो साथ बाद 2014 में अलग हो गये। 2016 में दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया। 2014 से लेकर 2016 तक मिया ने पोर्न फिल्मों में काम किया। मिया के एक वीडियो ने उन्हें रातों रात पॉर्न इडस्ट्री का स्टार बना दिया। फिलहाल मिया एडल्ट फिल्में करना छोड़ चुकी हैं और अपने बॉडफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती है।