कोरोना वायरस के कारण अब इस महीने रिलीज होगी फिल्म बैटमैन

batman

अब बैटमैन फिल्म अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी। ‘डेडलाइन’ के अनुसार स्टूडियो ने ‘दी फ्लैश’ और ‘शाज्म2’ की रिलीज को भी टाल दिया है। अब ‘फ्लैश’ एक जुलाई के बजाय 2 जून 2022 और ‘शाज्म 2’ एक अप्रैल 2022 के बजाय चार नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

लास ऐंजिलिस। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो की ‘दी बैटमैन’ मूवी अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी जिसमें रॉबर्ट पैटिन्सन ने डीसी सुपरहीरो की भूमिका अदा की है और मैट रीव्स ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रॉडक्शन को मध्य मार्च में कोरोना संकट के बीच रोक दिया गया था और अब स्टूडियो ने ऐलान किया है कि पहले 25 जून 2021 को रिलीज होने वाली फिल्म अब 1 अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: Tom and Jerry के निर्देशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

 ‘डेडलाइन’ के अनुसार स्टूडियो ने ‘दी फ्लैश’ और ‘शाज्म2’ की रिलीज को भी टाल दिया है। अब ‘फ्लैश’ एक जुलाई के बजाय 2 जून 2022 और ‘शाज्म 2’ एक अप्रैल 2022 के बजाय चार नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसी प्रकार स्टूडियो ने विल स्मिथ की ड्रामा मूवी ‘किंग रिचर्ड’ की रिलीज को भी इस साल 25 नवंबर से टालकर 19 नवंबर 2021 कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़