पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की माँग सुमावली और मेहगाँव में हो रि-पोलिंग

By दिनेश शुक्ल | Nov 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मै आज सभी 28 सीटों के मतदाताओं का आभार मानता हूँ, जिन्होंने आज अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। यह चुनाव सच और झूठ का था, यह चुनाव इस बात का भी था कि किस प्रकार हमारा प्रजातंत्र व सविधान सुरक्षित रहे। भाजपा ने इन चुनावों में गुमराह व घोषणाओं की राजनीति जमकर खेली लेकिन हमारे मतदाताओं ने भाजपा की ध्यान मोड़ने की इस राजनीति को पूरी तरह समझ लिया। मतदान का जो प्रतिशत बढ़ा है, यह भी भाजपा के लिये एक संदेश, संकेत है। किस प्रकार से लोगों में मतदान का इतना उत्साह था, यह भी भाजपा को वास्तविकता बता रहा है, दिशा दिखा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश शाम 06 बजे तक हुआ 66.28 प्रतिशत मतदान, मतदान प्रतिशत और भी बढ़ने का अनुमान

कमलनाथ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 10 तारीख को आश्चर्यजनक परिणाम आयेंगे। ईवीएम की सुरक्षा में हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। भाजपा तो 10 तारीख़ तक हर हथकंडे अपनाने का पूरा प्रयास करेगी लेकिन हम सचेत है। सिंधिया के परिवार ने वोट क्यों नहीं डाला, इसके पीछे क्या वजह,  इस पर मैं जाना नहीं चाहता। मैंने पहले भी कहा था कि 10 तारीख के बाद सिंधिया जी आरोप लगाएंगे कि उनके जो लोग हारे हैं, वह भाजपा के कारण हारे हैं और भाजपा आरोप लगाएगी कि उनकी हार सिंधिया के कारण हुई है। जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उसकी हम जानकारी ले रहे हैं। भाजपा के तमाम नेता अगले सात दिन तक विक्ट्री साइन दिखाएंगे। लेकिन सच्चाई वे भी जानते है और उन्हें गुमराह करने वाले भी बहुत लोग घूम रहे हैं। 10 तारीख़ को प्रदेश की जनता दिवाली मनायेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर